Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

डीएम ने बांटा 4.50 करोड़ का ऋण 288 जीविका समूहों के 422 सदस्यों को मिला लाभ

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर ,बिहार 

सहयोग शिविर में डीएम ने बांटा 4.50 करोड़ का ऋण ,288 जीविका समूहों के 422 सदस्यों को मिला लाभ विभिन्न विभागों के लगाए गए काउंटर

भागलपुर के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत निस्फअंबे के पंचायत भवन में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव पहुंचे। इस दौरान जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार और जीविकोपार्जन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऋण एवं परियोजना निधि का लाभ दिया गया।

शिविर में 288 जीविका स्वयं सहायता समूहों के 422 सदस्यों को कुल 4 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया। यह राशि चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में परियोजना निधि और विभिन्न बैंकों द्वारा उपलब्ध कराए गए ऋण के रूप में दी गई। अधिकारियों ने लाभुकों से राशि का सदुपयोग कर रोजगार एवं आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपील की।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना है। शिविर में अंचल, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, पंचायत राज, शिक्षा, आपूर्ति, सहकारिता, कल्याण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, विद्युत, पीएचईडी, जीविका, श्रम और पुलिस विभाग के काउंटर लगाए गए थे।

निस्फअंबे पंचायत में कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि नूरपुर पंचायत में आठ लोगों ने विभिन्न योजनाओं और समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया। अधिकारियों और कर्मियों ने लाभुकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सहयोग किया।

इससे पहले ग्राम पंचायत नूरपुर के मध्य विद्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा निस्फअंबे पंचायत भवन में दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक सहयोग शिविर आयोजित किया गया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |