Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, 8.44 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर बिहार 

ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, 8.44 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद


मंसर गांव में झोपड़ी से बरामद हुआ नशीला पदार्थ, छह मोबाइल, नकदी और दो बाइक जब्त

भागलपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर अभियान के तहत मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंसर गांव से पांच कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8.44 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। साथ ही छह मोबाइल फोन, 8,330 रुपये नकद और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।

भागलपुर सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंसर गांव में बादल यादव के बगीचे में बनी झोपड़ी में अवैध मादक पदार्थ का संग्रह और खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद मधुसूदनपुर पुलिस ने टीम गठित कर झोपड़ी में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से बादल यादव समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, बरामद ब्राउन शुगर को जांच के लिए भेजा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नशीले पदार्थ के स्रोत का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ब्राउन शुगर कहां से मंगाते थे और उनके साथ इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की भी तलाश कर रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |