Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : पत्नी से विवाद के बाद बेटों का पिता पर कहर, लाठी-डंडे से पीटकर किया जख्मी

  प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट बांका, बिहार

पत्नी से विवाद के बाद बेटों का पिता पर कहर, लाठी-डंडे से पीटकर किया जख्मी

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के डुबोनी गांव में पत्नी से विवाद के बाद बेटों द्वारा पिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में हीरालाल सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी का उपचार बिशनपुर पंचायत के मुखिया आशुतोष सिंह की मदद से अमरपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अस्पताल में इलाजरत हीरालाल सिंह ने बताया कि कपड़ा धुलाई को लेकर उनका पत्नी के साथ विवाद हो रहा था। इसी दौरान उनके बेटे सोनू और मोनू वहां पहुंच गए। आरोप है कि दोनों बेटों ने विवाद में हस्तक्षेप करते हुए पहले उनका गला दबाया और फिर लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से वह खुद को बचाने के लिए वहां से भागने लगे।

जख्मी ने बताया कि किसी तरह मौके से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। उनका आरोप है कि यदि वह समय रहते वहां से नहीं निकलते तो उनके साथ बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घटना के बाद गांव में भी मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने जख्मी से घटना के संबंध में पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, घटना के बाद पीड़ित परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |