Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : अब गांव में पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा, डीएम ने मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट को दिखाई हरी झंडी

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर बिहार 

30 गांवों में पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा, डीएम ने मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट को दिखाई हरी झंडी

भागलपुर में ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। जिलाधिकारी आलंकृता पांडेय ने अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल यूनिट पीरपैंती में निर्माणाधीन पावर प्लांट के आसपास के 30 गांवों में रहने वाले लोगों को प्राथमिक और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के संचालन के लिए क्षेत्र में 18 निर्धारित स्टॉपेज प्वाइंट बनाए गए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार यूनिट इन स्थानों पर पहुंचेगी और स्थानीय ग्रामीणों को चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इसके माध्यम से ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उनके घर के नजदीक ही मिल सकेगी।

स्वास्थ्य जांच के दौरान जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और दूरदराज के गांवों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।

अदाणी फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाना और समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। स्थानीय स्तर पर नियमित स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श मिलने से ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की इस पहल को ग्रामीण समुदाय के स्वास्थ्य एवं कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |