Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय किसान की मौत, दो बाइक सवार गंभीर

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर बिहार 

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय किसान की मौत, दो बाइक सवार गंभीर

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के मोमलखा गांव में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 70 वर्षीय किसान वकील मंडल की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज भागलपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, मोमलखा निवासी स्व. चुन्नी मंडल के पुत्र वकील मंडल गुरुवार को अपने घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वकील मंडल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों, बाइक की रफ्तार और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

वकील मंडल खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |