Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : तिरंगे की ‌शान में निकाली यात्रा, भारत माता के जयकारे से गुंजा बांका

सुबोध सिंह, क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार
  
तिरंगे की शान में निकली यात्रा, ‘भारत माता की जय’ से गूंजाबाका 

बांका शहर बुधवार को देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा की ओर से शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारे लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा शहर गूंजउठा।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत भाजपा नगर कार्यालय से हुई। यात्रा शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से गुजरते हुए संपन्न हुई। पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने तिरंगा लहराकर यात्रा को रवाना किया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागतकिया।

क्या बोले रामनारायण मंडल, पूर्व मंत्री सह विधायक: रामनारायण मंडल ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति जनभावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़नाहोगा।

विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता और भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉक्टर प्रीति शेखर ने भी यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया।

क्या बोली डॉक्टर प्रीति शेखर, भाजपा प्रदेश महामंत्री: डॉक्टर प्रीति शेखर ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अभियान है। ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करतेहैं।

क्या बोले डॉक्टर मृणाल शेखर: डॉक्टर मृणाल शेखर ने कहा कि तिरंगे के नीचे हर वर्ग और हर समुदाय एकजुट नजर आता है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा, जदयू जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, नगर उपसभापति डॉ. बिनीता प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |