Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : व्यवसायी पर जानलेवा हमला, मारपीट में दो दांत टूटे

कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार 

व्यवसायी पर जानलेवा हमला, मारपीट में दो दांत टूटे

भागलपुर जिले के जगदीशपुर बाजार में किराना व कॉस्मेटिक सामान के थोक दुकानदार सुबोध साह पर जानलेवा हमला कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना को लेकर सुबोध साह ने जगदीशपुर थाना में आवेदन देकर बबलू साह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बबलू साह दुकान पर पहुंचा और कुछ सामान की मांग की। सामान उपलब्ध नहीं होने की बात कहने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने सुबोध साह के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार, वह बचने का प्रयास कर रहे थे, तभी आरोपी ने जान मारने की नीयत से उनके चेहरे पर जोरदार वार कर दिया। हमले में उनके दो दांत टूट गए और चेहरे पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |