Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : ड्यूटी के लिए निकले गार्ड राजकुमार लापता, दूसरे की दुकान से मिला मोबाइल

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार 

ड्यूटी के लिए निकले गार्ड राजकुमार लापता, दूसरे की दुकान से मिला मोबाइल

भागलपुर जिले के नवगछिया के रंगरा चौक थाना क्षेत्र के बनिया गांव निवासी राजकुमार सिंह, पिता बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह, 15 अगस्त की रात से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। राजकुमार बनिया स्थित सरकारी स्कूल में गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। वह 15 अगस्त की रात ड्यूटी के लिए घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। तीन दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हैं।



परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन राजकुमार का पता नहीं चला। इसी बीच उनका मोबाइल अमित कुमार, पिता ब्रह्मदेव सिंह, की किराना दुकान से बरामद हुआ। मोबाइल दूसरे व्यक्ति की दुकान तक कैसे पहुंचा और राजकुमार वहां कब पहुंचे थे, यह सवाल परिजनों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। मोबाइल मिलने के बाद राजकुमार कहां गए, इसकी जानकारी भी नहीं मिल सकी है।

पति के लापता होने के बाद पत्नी कृष्णा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह पति की तलाश में अधिकारियों और सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं। परिवार के लोग भी लगातार अपने स्तर से खोजबीन कर रहे हैं।

कृष्णा देवी ने नवगछिया एसपी वैभव शर्मा को आवेदन देकर पति की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। उन्होंने मोबाइल बरामदगी के मामले की गहन जांच की मांग की है। परिजनों को उम्मीद है कि तकनीकी जांच के जरिए पुलिस राजकुमार तक पहुंच सकेगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |