Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : 12 वर्षीय किशोर ने घर में क्यों खाया जहर ,जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

 प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट बांका ,बिहार 

मां की डांट से नाराज 12 वर्षीय बालक ने खाई कीटनाशक दवा, गंभीर हालत में रेफर

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के मैनमा गांव में मां की डांट से नाराज 12 वर्षीय बालक द्वारा फसलों में डालने वाली कीटनाशक दवा खा लेने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में परिजनों ने निरंजन दास के पुत्र हुकुम कुमार को रेफरल अस्पताल अमरपुर में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बालक की मां ने बताया कि मंगलवार रात हुकुम नए कपड़े दिलाने की जिद कर रहा था। उन्होंने अगले दिन कपड़े दिलाने की बात कही, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। गुस्से में मां ने उसे डांट दिया। इसके बाद नाराज होकर हुकुम ने घर में रखी फसलों में डालने वाली कीटनाशक दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

बुधवार सुबह अचानक उसकी हालत फिर गंभीर हो गई। इसके बाद परिजन उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |