Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

प्रभारी व प्रबंधक ने की पूरी टीम की किया सराहना, कहा स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत से शंभूगंज CHC बना नंबर वन

सुबोध सिंह क्राइम रिपोर्टर, बांका ,बिहार 

NQAS सफलता पर प्रभारी व स्वास्थ्य प्रबंधक ने की पूरी टीम की सराहना, कहा– स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत से शंभूगंज अस्पताल बना गुणवत्ता का नंबर वन केंद्र

शंभूगंज (बांका)। शंभूगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन प्राप्त कर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि से अस्पताल ने न केवल बांका जिले का गौरव बढ़ाया है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता भी साबित की है। 

प्रमाणन मिलने के बाद अस्पताल परिसर में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों के बीच उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय शर्मा एवं स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार पंकज ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत, समर्पण और टीमवर्क की खुले दिल से सराहना करते हुए उन्हें इस सफलता का वास्तविक हकदार बताया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि अस्पताल परिवार के प्रत्येक सदस्य के अथक परिश्रम और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, सीएचओ, एएनएम, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर, वार्ड अटेंडेंट, सफाईकर्मी, सुरक्षा कर्मियों सहित सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी निष्ठा और अनुशासन ने शंभूगंज अस्पताल को नई पहचान दिलाई है।

 प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय शर्मा व स्वास्थ्य  प्रबंधक अमित कुमार पंकज ने भी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्ता मानकों को पूरा करने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने दिन-रात मेहनत की। मरीजों की सुविधा, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, रिकॉर्ड संधारण, दवा प्रबंधन तथा स्वास्थ्य सेवाओं की सतत निगरानी में प्रत्येक कर्मचारी ने अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाई। उन्होंने कहा कि यह सफलता आगे भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की प्रेरणा बनेगी।

अस्पताल प्रशासन ने सभी कर्मचारियों से इस उपलब्धि को नई शुरुआत मानते हुए सेवा की गुणवत्ता को और ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। अस्पताल परिवार ने संकल्प लिया कि मरीजों की संतुष्टि ही उनकी सबसे बड़ी पहचान रहेगी। इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम लोगों ने भी अस्पताल परिवार को बधाई देते हुए इसे शंभूगंज और बांका जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |