Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

सिंचाई अवर प्रमंडल कार्यालय, वर्षों से लटका ताला; नशेड़ियों का अड्डा बना भवन, किसान बेहाल

 सुबोध सिंह क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

शंभूगंज सिंचाई अवर प्रमंडल कार्यालय, वर्षों से लटका ताला; नशेड़ियों का अड्डा बना भवन, किसान बेहाल

किसानों को स्थानीय स्तर पर सिंचाई संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग तीन दशक पूर्व ही शंभूगंज प्रखंड के विशनपुर गांव में स्थापित सिंचाई विभाग का अवर प्रमंडल कार्यालय आज पूरी तरह बदहाली का शिकार है। स्थापना के कुछ ही दिनों बाद इस कार्यालय पर ताला लग गया और तब से आज तक यह भवन वीरान पड़ा है। विभाग में सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित अन्य पद स्वीकृत होने के बावजूद वर्षों से यहां कोई अधिकारी या कर्मचारी नियमित रूप से नहीं बैठता। इसका खामियाजा क्षेत्र के हजारों किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार लाखों रुपये की लागत से बने इस सरकारी भवन की देखरेख नहीं होने के कारण यह अब असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। भवन परिसर में अतिक्रमण भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जिससे सरकारी संपत्ति के नुकसान की आशंका गहरा गई है। किसानों का कहना है कि शंभूगंज कृषि प्रधान क्षेत्र है, लेकिन सिंचाई व्यवस्था, नहरों की मरम्मत और विभागीय योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें दूर स्थित कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है।

इस मामले को लेकर जिला जदयू अध्यक्ष अमरेंद्र पटेल, जदयू नेता पंकज चौधरी, किसान विनोद चौधरी सहित कई ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन देकर कार्यालय का ताला खुलवाने और अधिकारियों की नियमित तैनाती की मांग की है। उनका कहना है कि कार्यालय चालू होने से किसानों को स्थानीय स्तर पर ही विभागीय सेवाओं का लाभ मिलेगा।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |