Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : पुलिस ने स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया गिरफ्तार

सुबोध सिंह क्राइम रिपोर्टर ,बांका ,बिहार

प्रभारी प्रधानाध्यापक निकले एनबीडब्ल्यू वारंटी, शंभूगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा बांका न्यायालय

बांका जिले के शंभूगंज थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान थाना क्षेत्र के चौतरा बिंद टोला गांव निवासी विभिषण बिंद के रूप में हुई है, जो प्रोन्नत मध्य विद्यालय, चौतरा खास के प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे।

पुलिस के अनुसार विभिषण बिंद के विरुद्ध एक मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही थी। मामले में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण न्यायालय ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। वारंट जारी होने के बाद से वह लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी।

इसी दौरान शंभूगंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वारंटी अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौतरा बिंद टोला गांव में छापेमारी की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। मेडिकल जांच के उपरांत गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा में उसे न्यायिक हिरासत के लिए बांका न्यायालय भेज दिया गया।

पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के निष्पादन के लिए थाना क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फरार वारंटियों एवं अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई को न्यायालय के आदेशों के प्रभावी अनुपालन और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |