Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : सर्पदंश से युवक की हालत गंभीर, मायागंज अस्पताल रेफर

 प्रीतम सुमन ब्यूरो रिपोर्ट ,बांका ,बिहार

सर्पदंश से युवक की हालत गंभीर, मायागंज अस्पताल रेफर

बांका जिले के अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित डुमरामा मोहल्ले में बुधवार देर रात सर्पदंश की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तत्काल उसे अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

घायल युवक की पहचान मु. आफताब के रूप में हुई है। अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि बुधवार रात वह गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर भोज में शामिल होने गए थे। भोज से लौटने के दौरान रास्ते में अचानक एक जहरीले सर्प ने उन्हें डंस लिया। शुरुआत में युवक ने इसे सामान्य घटना समझा, लेकिन कुछ ही देर में उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे।

रेफरल अस्पताल में डॉ. अपूर्व अमन सिंह ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान उसकी स्थिति गंभीर पाई गई, जिसके बाद उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज), भागलपुर रेफर कर दिया गया।

चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें, ताकि समय पर उपचार मिलने से मरीज की जान बचाई जा सके।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |