Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट ,बांका ,बिहार


विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड की सलेमपुर पंचायत अंतर्गत खेमीचक गांव में शुक्रवार की सुबह 32 वर्षीय विवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान प्रमोद दास की पत्नी डोली उर्फ काजल कुमारी (32) के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, वहीं मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर साजिश के तहत हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। 

परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात काजल भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोग उसे जगाने पहुंचे तो वह कमरे की छत पर लगे पंखे से रस्सी के फंदे के सहारे लटकी मिली। 

आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र स्थित गोबरांय गांव से मृतका की मां सुमा देवी, भाई नवल किशोर दास और अन्य परिजन खेमीचक पहुंचे। 
मृतका की मां ने बताया कि काजल उनकी इकलौती पुत्री थी, जिसका विवाह बड़े अरमानों से प्रमोद दास के साथ हुआ था। काजल अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई है। मृतका के भाई नवल किशोर दास ने आरोप लगाया कि उसका बहनोई अक्सर नशे की हालत में उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। कई बार समझाने के बावजूद ससुराल पक्ष के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। 

 सूचना पर अमरपुर थाना के एसआई पंकज मांझी एवं एएसआई बसंत कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थानााध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला के फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली है। मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे खेमीचक गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण भी घटना के वास्तविक कारणों को लेकर असमंजस में हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |