Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : अमरपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, बीडीओ प्रभात रंजन ने संभाली विकास की कमान

 प्रीतम सुमन ब्यूरो रिपोर्ट ,बांका ,बिहार

अमरपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, बीडीओ प्रभात रंजन ने संभाली विकास की कमान

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड में शुक्रवार को नवनियुक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रभात रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय में स्वागत का उत्साहपूर्ण माहौल रहा। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कार्यालय कर्मियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

पदभार ग्रहण समारोह में युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कापरी, प्रखंड उप प्रमुख महेश मंडल, शिक्षक रंजय कापरी, चंदन पंजियारा, बिरेन्द्र कुमार, रितेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य रणधीर राय, मुखिया प्रतिनिधि जयराम यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने नए बीडीओ से प्रखंड के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई।

पदभार ग्रहण के बाद बीडीओ प्रभात रंजन ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अमरपुर प्रखंड का समग्र विकास, प्रशासन में पारदर्शिता और जनहित से जुड़े कार्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कार्यालय कर्मियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के आपसी समन्वय से ही विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा तथा विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर आवास पर्यवेक्षक वैभव विकास, संजय सिंह, दीपक कुमार, बल्लिकित्ता पंचायत के मुखिया सदानंद मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में नए बीडीओ के स्वागत के साथ अमरपुर के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीदें भी व्यक्त की गईं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |