Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

अमरपुर में ई-रिक्शा की टक्कर से सास-बहू घायल, चालक फरार

 प्रीतम सुमन ब्यूरो रिपोर्ट ,बांका (बिहार)

बंगाली टोला के पास ई-रिक्शा की टक्कर से सास-बहू घायल, चालक फरार

बांका जिले के अमरपुर शहर के बंगाली टोला के समीप मंगलवार की सुबह एक खाली ई-रिक्शा की चपेट में आने से पैदल जा रही सास-बहू घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों महिलाओं को इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान पनसल्ला गांव निवासी दुर्गी देवी (पत्नी मुनीलाल दास) एवं गीता देवी (पत्नी राजू दास) के रूप में हुई है। अस्पताल में डॉ. दिवाकर सिंह ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया।

घायल गीता देवी ने बताया कि वह अपनी चचेरी सास दुर्गी देवी के साथ गांव से दवा लेने अमरपुर आई थीं। दोनों अस्पताल की ओर पैदल जा रही थीं, तभी पीछे से आ रही एक खाली ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गया।

डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं और उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |