प्रीतम सुमन ब्यूरो रिपोर्ट ,बांका (बिहार)
चपरी मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, मायागंज रेफर
अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर चपरी मोड़ के समीप सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बांका थाना क्षेत्र के भदरार गांव निवासी सोमन दास एवं बिट्टू दास के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेफरल अस्पताल को दी, जिसके बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया।
डॉ. अपूर्व अमन सिंह ने बताया कि दोनों घायलों के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मायागंज अस्पताल, भागलपुर भेज दिया गया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने और अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी हुई है।
.png)




