Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते बुझी, बड़ा हादसा टला

 प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट, बांका (बिहार)

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते बुझी, बड़ा हादसा टला

बांका जिले के अमरपुर बस स्टैंड के समीप स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में सोमवार की सुबह अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बैंक भवन की ऊपरी मंजिल पर रह रहे किरायेदारों ने बैंक परिसर से धुआं निकलते देखा तो तत्काल अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मी अभिषेक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। घटना के समय बैंक कर्मियों ने मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी करने से इंकार किया।

जानकारी के अनुसार आग बैंक के कैश काउंटर के बगल वाले हिस्से में लगी थी। यदि आग तेजी से फैल जाती तो कैश काउंटर भी इसकी चपेट में आ सकता था, जिससे बैंक को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका थी। अग्निशमन दल की त्वरित कार्रवाई के कारण आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया।

घटना के बाद बैंक परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल बैंक प्रबंधन नुकसान का आकलन करने में जुटा है। आग लगने की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और विद्युत प्रणाली की भी जांच कराई जा रही है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |