Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर

 प्रीतम सुमन, ब्यूरो रिपोर्ट, बांका (बिहार)

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर

बांका जिले के अमरपुर शहर के बंगाली टोला के समीप सोमवार को ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को तत्काल अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान मैनमा गांव निवासी पिंटू दास की पत्नी सरिता देवी तथा उनके पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। रेफरल अस्पताल में चिकित्सक डॉ. ज्योति भारती ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र भेजना आवश्यक था।

अस्पताल में इलाजरत दीपक कुमार ने बताया कि वह अमरपुर के धरानी मुहल्ला स्थित अपने रिश्तेदार के घर से बाइक लेकर अपनी मां के साथ अपने गांव मैनमा लौट रहे थे। इसी दौरान बंगाली टोला के समीप विपरीत दिशा से आ रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की सहायता करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक और वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |