Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

मोबाइल और आधार कार्ड चोरी के बाद बैंक खाते से 65,925 रुपये की निकासी

सुबोध सिंह क्राइम रिपोर्टर ,बांका (बिहार)

मोबाइल और आधार कार्ड चोरी के बाद बैंक खाते से 65,925 रुपये की निकासी, पीड़ित ने साइबर थाने में की शिकायत

बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के अठमनिया गांव निवासी गोपेश कुमार यादव के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मोबाइल और आधार कार्ड चोरी होने के बाद शातिर अपराधियों ने उनके बैंक खातों से कुल 65,925 रुपये की अवैध निकासी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार अठमनिया गांव निवासी गोपेश कुमार यादव, पिता मुनीलाल यादव, हावड़ा से ट्रेन के माध्यम से अपने घर लौट रहे थे। यात्रा के दौरान उनका मोबाइल फोन और आधार कार्ड चोरी हो गया। उस समय उन्हें चोरी की जानकारी तो हो गई, लेकिन बैंक खाते से रुपये निकाले जाने की भनक नहीं लगी।

कुछ दिनों बाद जब गोपेश कुमार ने अपने भारतीय स्टेट बैंक की पासबुक अपडेट कराई, तब उन्हें पता चला कि तारापुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में संचालित उनके बचत खाते से 62,925 रुपये की निकासी की जा चुकी है। इसके अलावा उनके एचडीएफसी बैंक के बचत खाते से भी 3,000 रुपये निकाल लिए गए। इस तरह कुल 65,925 रुपये की ठगी कर ली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गोपेश कुमार अपने पिता मुनीलाल यादव के साथ शंभूगंज थाना पहुंचे और अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। उन्होंने पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराते हुए दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करने तथा निकाली गई राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई।

शंभूगंज थाना पुलिस ने मामले की प्रकृति को देखते हुए इसे साइबर अपराध से जुड़ा मामला बताया और पीड़ित को आगे की कार्रवाई के लिए बांका साइबर थाना भेज दिया। पुलिस का कहना है कि साइबर थाना मामले की तकनीकी जांच कर बैंक लेन-देन का विवरण खंगालेगा तथा दोषियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भी साइबर ठगी को लेकर चिंता बढ़ गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |