Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

किशोरी को शादी के नियत से बहला फुसलाकर अपहरण कर भाग रहा था दिल्ली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सुबोध सिंह क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

नाबालिग किशोरी को दिल्ली ले जाने की कोशिश नाकाम, मोबाइल लोकेशन से आरोपी गिरफ्तार

बांका जिले के शंभूगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग किशोरी के कथित अपहरण के मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर शंभूगंज बाजार में छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के कामतपुर गांव निवासी बबलू मंडल का पुत्र सन्नी कुमार पर गांव की ही एक नाबालिग किशोरी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी किशोरी को लेकर दिल्ली भागने की फिराक में था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने शंभूगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और तकनीकी अनुसंधान के तहत मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसी क्रम में शंभूगंज बाजार में छापेमारी कर पुलिस ने आरोपी युवक को धर दबोचा। साथ ही किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।

शंभूगंज थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि नाबालिग किशोरी को महिला पुलिस की अभिरक्षा में न्यायालय भेजा गया है, जहां उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। वहीं गिरफ्तार आरोपी सन्नी कुमार का शंभूगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। किशोरी के न्यायालय में दर्ज बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है तथा कानून के तहत दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |