Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : बैठक में शामिल होने जा रहे पंचायत रोजगार सेवक सड़क हादसे में घायल, भर्ती

 सुबोध सिंह क्राइम रिपोर्टर, बांका ,बिहार

बैठक में शामिल होने जा रहे पंचायत रोजगार सेवक सड़क हादसे में घायल

बांका प्रखंड के मनरेगा कार्यालय में कार्यरत पंचायत रोजगार सेवक संजीव कुमार चौधरी बुधवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। वह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लेने के लिए बाइक से बांका जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार चौधरी अपने दोपहिया वाहन से बैठक के लिए निकले थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक वह सड़क पर ही दर्द से तड़पते रहे। आसपास के लोगों की नजर पड़ने पर घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें उठाकर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताते हुए कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी।

घटना के बाद मनरेगा कार्यालय के कर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सड़क हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग प्रशासन से की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |