Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

निगरानी टीम ने मनरेगा पीओ को रिस्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

सूरजकांन्त ब्यूरो रिपोर्ट, पटना बिहार
  
बिल भुगतान के नाम पर रिश्वतखोरी: मनरेगा पीओ व अकाउंटेंट 45 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

खगड़िया जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के दो अधिकारियों को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अधिकारियों में अलौली प्रखंड के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) रमन जी भाई तथा मनरेगा के अकाउंटेंट शाहिद अकरम शामिल हैं। निगरानी विभाग की टीम ने दोनों को अलौली से गिरफ्तार किया। 
जानकारी के अनुसार, एक वेंडर से मनरेगा योजना के बिल भुगतान (निकासी) के एवज में दोनों अधिकारियों द्वारा एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना निगरानी विभाग को दी। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद विभाग ने जाल बिछाया। पूर्व निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता ने दोनों अधिकारियों को 45 हजार रुपये की पहली किस्त दी। जैसे ही उन्होंने रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से तैनात निगरानी विभाग की टीम ने तत्काल छापेमारी कर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई के बाद अलौली प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया। निगरानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

निगरानी विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे सरकारी योजनाओं में रिश्वतखोरी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |