सुबोध सिंह क्राइम रिपोर्टर ,बांका ,बिहार
पुरानी रंजिश में युवती से मारपीट का आरोप, चाचा-चाची व दादा के खिलाफ थाने में शिकायत
बांका शंभूगंज थाना क्षेत्र के भूमिहारा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवती के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल युवती का पहले शंभूगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। इलाज के बाद सोमवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ शंभूगंज थाना पहुंची और आरोपितों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता टुसी कुमारी, पिता अरुण चौधरी, ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि पुरानी पारिवारिक विवाद को लेकर उसके रिश्ते में लगने वाले चाचा छोटन चौधरी, चाची आरती कुमारी तथा दादा जूठन चौधरी ने उसके साथ पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल शंभूगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।
इलाज कराकर लौटने के बाद सोमवार को टुसी कुमारी अपने पिता अरुण चौधरी एवं माता सुमन देवी के साथ शंभूगंज थाना पहुंची और तीनों आरोपितों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने पुलिस से न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।
वहीं, दूसरी ओर आरोपित पक्ष ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि उन्हें जानबूझकर इस मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
इधर, शंभूगंज थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है। प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
.png)





