Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : वज्रपात का कहर, किसान व महिला मजदूर की मौत, सात लोग झुलसे

 सुबोध सिंह क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

बांका में वज्रपात का कहर: किसान व महिला मजदूर की मौत, सात लोग झुलसे

बांका जिले में मंगलवार दोपहर अचानक बदले मौसम ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हल्की बारिश और तेज मेघ गर्जन के बीच हुए वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में एक किसान और एक महिला मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात किसान व मजदूर झुलसकर घायल हो गए। घटनाओं के बाद दोनों क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया।

पहली घटना बेलहर थाना क्षेत्र के बारा बहियार की है। जानकारी के अनुसार किसान वीरेंद्र हांसदा (46) खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं खेत में मौजूद दो अन्य किसान भी झुलस गए। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

दूसरी घटना बौसी थाना क्षेत्र के भीख्खा गांव में हुई। यहां खेत में धान की रोपनी कर रही महिला मजदूर डोली देवी पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में खेत में काम कर रहे पांच अन्य मजदूर भी झुलस गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बेलहर और बौसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अचानक हुई इन घटनाओं से दोनों गांवों में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता और मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के दौरान खेतों या खुले स्थानों में काम नहीं करने तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |