Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई, कोर्ट के आदेश पर संपत्ति जब्त

सुबोध सिंह, क्राइम रिपोर्टर ,बांका (बिहार)

फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश पर संपत्ति जब्त

बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के रुदपैय गांव में लंबे समय से फरार चल रहे एक कांड के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रविवार को न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

जानकारी के अनुसार, रुदपैय गांव निवासी पंकज पाण्डेय उर्फ पिंकू पाण्डेय, पिता शिव पांडे, किसी आपराधिक मामले में फरार चल रहा है। न्यायालय द्वारा कुर्की का आदेश जारी किए जाने के बाद शंभूगंज थाना पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर विधिसम्मत कार्रवाई की।

पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में अवर निरीक्षक राममोहन कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने आरोपी के घर से न्यायालय के आदेश के अनुसार संपत्ति को कुर्क कर जब्त किया और उसे थाना ले आई। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए फरार आरोपी के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने या कानून से बचने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता की चर्चा हो रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |