ब्रेकिंग न्यूज : चर्चित दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे के अंदर किया उद्भेदन, मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
July 08, 2026
सुबोध सिंह क्राइम रिपोर्टर, बांका (बिहार)
बलिया दोहरे हत्याकांड का 72 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी बेगूसराय से गिरफ्तार
अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया-पड़पिल्लो मार्ग पर हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के अठमाहा गांव निवासी सोमनाथ सिंह उर्फ सोम कुमार सिंह के रूप में हुई है।
ज्ञात हो कि 5 जुलाई 2026 की शाम करीब 4:30 बजे धर्मराय गांव निवासी गुंजन कुमार सिंह (34) एवं सिट्टू कुमार (33) की अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल से जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बांका, एसडीपीओ बांका तथा स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एफएसएल की टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए। मामले में मृतक सिट्टू कुमार की बहन के फर्दबयान पर अमरपुर थाना कांड संख्या 393/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 61(2), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने तकनीकी, मानवीय एवं पारंपरिक अनुसंधान के आधार पर लगातार कार्रवाई की। इसी क्रम में घटना के महज 72 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सोमनाथ सिंह उर्फ सोम कुमार सिंह को बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
.png)