Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : नशेड़ी युवक ने पत्नी के साथ किया ऐसा कांड, बचाने पहुंचे सास ससुर को भी मारपीट कर किया जख्मी

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

नशेड़ी पति ने नवविवाहिता को कमरे में किया बंद, बचाने पहुंचे माता-पिता से मारपीट

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के शोभानपुर पंचायत अंतर्गत जनकपुर गांव में घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे की हालत में पति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी को कमरे में बंद कर प्रताड़ित किया। सूचना मिलने पर बेटी को बचाने पहुंचे उसके माता-पिता के साथ भी आरोपी ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। तीनों घायलों का उपचार अमरपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया।

घायल महिला स्वाती कुमारी ने बताया कि करीब दस माह पूर्व उनकी शादी जनकपुर निवासी पियुष कुमार से हुई थी। विवाह के बाद से ही पति नशे के प्रभाव में अक्सर उनके साथ मारपीट और प्रताड़ना करता रहा है। मंगलवार की रात भी आरोपी पति नशे में घर पहुंचा और उनके साथ मारपीट करने लगा। विरोध करने और शोर मचाने पर उसने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया।

पीड़िता के अनुसार, स्थिति गंभीर होने पर उनके ससुर विकास यादव ने फोन कर उनके पिता चुन्नी यादव को घटना की जानकारी दी और तत्काल जनकपुर पहुंचकर बेटी को अपने साथ ले जाने की सलाह दी। सूचना मिलते ही चुन्नी यादव अपनी पत्नी तेतरी देवी के साथ भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित राजपुर गांव से जनकपुर पहुंचे।

स्वाती कुमारी का आरोप है कि उनके माता-पिता के पहुंचते ही पति गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने दोनों के साथ मारपीट कर उन्हें भी घायल कर दिया। इस घटना में स्वाती कुमारी, उनकी मां तेतरी देवी और पिता चुन्नी यादव घायल हो गए, जिनका इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया।

पीड़िता ने अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी पति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं न्याय की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |