Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : बीपीएससी परीक्षा में परचम लहराने वाली दो छात्राएं पहुंची अपने गांव तो ग्रामीणो ने किस प्रकार किया स्वागत

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर ,बांका ,बिहार

70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता हासिल कर दो छात्राएं पहुंची अपने गांव, ढ़ोल बाजा के साथ गर्म जोशी के साथ हुआ स्वागत

शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र की दो मेधावी छात्राओं ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम के बाद दोनों छात्राएं जब अपने-अपने गांव लौटीं तो ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, डीजे और जिंदाबाद के नारों के साथ उनका जोरदार और भावनात्मक स्वागत किया। 

पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के गुलनी गांव निवासी आंगनबाड़ी सेविका शिवानी कुमारी की पुत्री सोनाली कुमारी ने अपने प्रथम प्रयास में ही बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर एसडीएम पद प्राप्त किया है। 

जैसे ही उनके पटना से गांव लौटने की सूचना मिली, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण गुलनी कुशहा दुर्गा स्थान के समीप एकत्र हो गए। लोग हाथों में फूल-मालाएं और डीजे के साथ उत्साह में झूमते नजर आए। मंदिर परिसर में सोनाली का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें पैदल करीब एक किलोमीटर तक जुलूस के रूप में घर तक पहुंचाया और सोनाली कुमारी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान पूर्व सैनिक रौशन सिंह राठौर के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर मुखिया मीनू सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रेमलता देवी, पैक्स अध्यक्ष शिवपूजन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 

इधर गिधौड़ा गांव निवासी आंगनबाड़ी सेविका बबिता कुमारी की पुत्री दीप्ति दिव्या ने भी बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राजस्व अधिकारी का पद हासिल किया है। मंगलवार को वह पटना से सीधे आदर्श मध्य विद्यालय, शंभूगंज पहुंचीं, जहां विद्यालय परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानाध्यापक रघुनंदन सिंह, शिक्षक राजेश कुमार, पंकज कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। शिक्षकों ने बताया कि दीप्ति ने प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की थी और वह शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। 

विद्यालय परिवार ने उनकी सफलता को गर्व का विषय बताया। इस अवसर पर दीप्ति ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि ईमानदारी और निरंतर मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।इसके अतिरिक्त आदर्श मध्य विद्यालय, शंभूगंज में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में दीप्ति दिव्या का एक बार फिर भव्य स्वागत किया गया। जहां शिक्षकों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और प्रेरक पंक्ति कही,

मत थक कर हार कि तेरी उड़ान अभी बाकी है, अभी तो ज़मीं खत्म हुई है सारा आसमां बाकी है। इसके बाद फिर दीप्ति दिव्या अपने गांव गिद्धौरा पहुंचने पर वहां भी ग्रामीणों के द्वारा फूल माला बनाकर और बुके देकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर दीप्ति के पिता दिलीप कुमार सहित कई ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों बेटियों की सफलता से पूरे शंभूगंज प्रखंड में गर्व और उत्साह का माहौल है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |