Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

दो बूंद जिंदगी के, बीडीओ ने पल्स पोलियो अभियान का दवा पिलाकर किया शुभारंभ

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार

बीडीओ ने नवजात को पोलियो की दो बूंद पिलाकर पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर एवं जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से रविवार को पांच दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई। 28 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान का शुभारंभ शंभूगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नीतीश कुमार ने एक नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया।

इस अवसर पर बीडीओ नीतीश कुमार ने कहा कि भारत को भले ही पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन इस बीमारी की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रत्येक अभियान में शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में अपने बच्चों को इस महत्वपूर्ण खुराक से वंचित नहीं रखें। उन्होंने कहा कि "दो बूंद जिंदगी की" बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की गारंटी है।

स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार पंकज ने बताया कि इस अभियान के दौरान प्रखंड क्षेत्र के लगभग 30 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए 72 पोलियो टीमों का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करेंगी। इसके अलावा 24 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो अभियान की सतत निगरानी करेंगे।

उन्होंने बताया कि पांच ट्रांजिट टीमों को भी बस स्टैंड, प्रमुख चौक-चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तैनात किया गया है, ताकि बाहर से आने-जाने वाले परिवारों के छोटे बच्चों को भी पोलियो की खुराक से वंचित न रहना पड़े।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना ही नहीं, बल्कि लोगों में जागरूकता बढ़ाकर आने वाली पीढ़ी को इस गंभीर बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित रखना भी है। इस मौके पर डॉ. सौरभ कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार पंकज, बीसीएम रवि कुमार, एएनएम रिंकू सिन्हा, स्वास्थ्यकर्मी नरेश राम सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |