Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

मंत्री बनने पर भगवान सिंह कुशवाहा से मिले जिला जदयू उपाध्यक्ष राजीव रंजन, कर दी मांग

  सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार

मंत्री बनने पर भगवान सिंह कुशवाहा से मिले जिला जदयू उपाध्यक्ष, बांका के विकास को लेकर की मांग

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नवनियुक्त मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा को समर्थकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ बधाई दी। इस अवसर पर भारतीय कुशवाहा जागृति मंच के अध्यक्ष ई. अंगद कुशवाहा, बांका जिला जदयू उपाध्यक्ष राजीव रंजन, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी महकम, प्रखंड अध्यक्ष क्रांति कुशवाहा, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कुणाल कुशवाहा, महामंत्री अखिलेश कुशवाहा तथा जदयू युवा प्रदेश सचिव बाशुकी सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

इस दौरान नेताओं ने उम्मीद जताई कि भगवान सिंह कुशवाहा के मंत्री बनने से बिहार के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। बांका जिला जदयू उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने मंत्री से मुलाकात कर बांका जिले के विकास को प्राथमिकता देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बांका जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभी भी व्यापक कार्य की आवश्यकता है और सरकार को इस दिशा में गंभीर पहल करनी चाहिए।

राजीव रंजन ने यह भी कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में बांका जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर जनता ने एनडीए के पक्ष में मजबूत जनादेश दिया था। इसके बावजूद जिले से किसी जनप्रतिनिधि को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों में मायूसी है। उन्होंने सरकार से भविष्य में बांका जिले को भी उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |