Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : गढ़ी मोहनपुर में गूंजेगा महाराणा प्रताप का जयघोष, 9 मई को जुटेंगे कई दिग्गज व हजारों लोग

 सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर बांका बिहार

गढ़ी मोहनपुर में गूंजेगा महाराणा प्रताप का जयघोष, 9 मई को जुटेंगे हजारों लोग

बांका जिले के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी मोहनपुर (सहोड़ा) में आगामी 9 मई 2026 को वीर शिरोमणि महोत्सव का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा आयोजन समिति द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए गांव से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।

आयोजन समिति के अनुसार बांका, भागलपुर, मुंगेर, जमुई सहित कई जिलों से हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा आगंतुकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन समिति का दावा है कि यह महोत्सव क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन साबित होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रणविजय सिंह करेंगे। वहीं राजद नेता सह शिक्षाविद् संजय चौहान के नेतृत्व एवं ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में समस्त ग्रामवासियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम केवल जयंती समारोह तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं को इतिहास, साहस, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश भी देगा।

इस अवसर पर बिहार के चर्चित युवा कवि अपूर्व विक्रम अपनी ओजस्वी कविताओं से लोगों में जोश भरेंगे। साथ ही लोकप्रिय कवि मोहित सौर्य भी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद आनंद मोहन तथा राजस्थान के शिव विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सहित कई राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक हस्तियां शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाएंगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत राजस्थान से आए प्रसिद्ध कलाकार दिलीप दानोदिया, लीला रतनू एवं वर्षा भूरिया अपनी टीम के साथ रंगारंग प्रस्तुति देंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |