Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : शंभूगंज में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाए इश्तेहार

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार

जमीन फर्जीवाड़ा मामले में फरार आरोपियों के घर कुर्की-इश्तहार चस्पा, आत्मसमर्पण का अंतिम मौका

शंभूगंज थाना कांड संख्या 63/2022 में नामजद और लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की-इश्तहार की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को शंभूगंज थाना पुलिस ने चटमा बाजार गांव पहुंचकर फरार आरोपी उमा देवी, पति इंद्रदेव सिंह तथा चंद्रमणि सिंह, पिता इंद्रदेव सिंह के घर पर न्यायालय द्वारा जारी इश्तहार चस्पा किया।

थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के निर्देश पर अवर निरीक्षक सौरभ कुमार एवं संतोष कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस टीम ने ढोल बजवाकर सार्वजनिक रूप से इश्तहार की उद्घोषणा की तथा आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा कर उन्हें न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का अंतिम अवसर दिया।

थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि दोनों आरोपी वर्ष 2022 से दर्ज एक जमीन फर्जीवाड़ा मामले में नामजद हैं और लगातार फरार चल रहे हैं। न्यायालय से जारी आदेश के आलोक में इश्तहार की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यदि आरोपी निर्धारित अवधि के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कुर्की की अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा उनकी संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयासरत है और न्यायालय के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। उन्होंने फरार आरोपियों से जल्द आत्मसमर्पण करने की अपील करते हुए कहा कि अन्यथा कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |