सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार
जनगणना कार्य में तेजी लाने को कर्मियों के बीच किट का वितरण
टोपी, डायरी, आईडी कार्ड समेत अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई
शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में चल रहे भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य को गति देने के उद्देश्य से कर्मियों के बीच आवश्यक किट का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम अपर चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी बाल कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस दौरान जनगणना कार्य में लगे कर्मियों को टोपी, डायरी, पेन, पेंसिल, रबर, कटर, आईडी कार्ड सहित अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि इन सामग्रियों से कर्मियों को फील्ड में कार्य करने में सहूलियत मिलेगी तथा जनगणना कार्य को व्यवस्थित एवं समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी।
प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी बाल कुमार सिंह ने कहा कि भारत की जनगणना 2027 एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या, आवास एवं सामाजिक-आर्थिक स्थिति से संबंधित आंकड़े तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कर्मियों से पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य को लेकर प्रशासन गंभीर है और लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करें तथा आंकड़ों की शुद्धता का विशेष ध्यान रखें।
किट वितरण के दौरान संबंधित कर्मियों में उत्साह देखा गया। कर्मियों ने कहा कि आवश्यक सामग्री मिलने से फील्ड कार्य करने में काफी सुविधा होगी और कार्य की गति भी बढ़ेगी।
.png)





