Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ऋण दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले युवक को सड़क पर सरेआम पीटा, चला हाई वोल्टेज ड्रामा

कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर
  
लोन ठगी के आरोपी की सरेआम पिटाई, सड़क पर आधे घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा 

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। मोक्षदा स्कूल के समीप एक युवक की सरेआम पिटाई किए जाने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार प्रियंका देवी नामक महिला ने मुकेश नाम के युवक पर तीन लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि मुकेश ने उन्हें लोन दिलाने का भरोसा देकर रुपये लिए थे, लेकिन न तो लोन दिलवाया और न ही पैसे वापस किए। कई बार मांगने के बावजूद जब रकम नहीं लौटाई गई तो महिला आक्रोशित हो उठी। बताया जा रहा है कि प्रियंका देवी ने अपने बेटों के साथ मुकेश को बातचीत के बहाने मोक्षदा स्कूल के पास बुलाया। वहां पहुंचते ही महिला ने चप्पल और हेलमेट से उसकी पिटाई शुरू कर दी, जबकि बेटों ने युवक पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। करीब आधे घंटे तक सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, लेकिन भीड़ तमाशबीन बनी रही। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी युवक समेत महिला व उसके बेटों को हिरासत में लेकर थाना ले गई। पुलिस ने मुकेश के बयान पर मां-बेटों समेत चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं प्रियंका देवी ने भी मुकेश पर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |