सुबोध सिंह APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार
रौशन सिंह राठौड़ बने बसपा के प्रदेश सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी
शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के गुलनी गांव निवासी रौशन सिंह राठौड़ को बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार यह मनोनयन पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक दिनेश कुमार गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह महतो द्वारा किया गया। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि रौशन सिंह राठौड़ संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश सचिव बनाए जाने की सूचना मिलते ही शंभूगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में बसपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया।
नवनियुक्त प्रदेश सचिव रौशन सिंह राठौड़ ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।
.png)



