Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज की खबर का असर : जेठौर पुल पर भारी वाहनों के परिचालन पर लगी रोक

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

APP न्यूज की खबर का असर : जेठौर पुल पर भारी वाहनों के परिचालन पर लगी रोक

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में चांदन नदी पर बने जेठौर पुल की जर्जर स्थिति को लेकर APP न्यूज़ द्वारा प्रमुखता के साथ चलाए गए खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। पुल की खस्ताहाल स्थिति और लगातार भारी वाहनों के दबाव से मंडरा रहे खतरे को समाचार में उजागर किए जाने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। 

जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जैठौर पुल से भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया।

बताया जा रहा है कि विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर और झारखंड की ओर जाने वाले भारी वाहनों का दबाव अचानक अमरपुर मार्ग पर बढ़ गया था। बड़ी संख्या में ओवरलोड ट्रक और मालवाहक वाहन लगातार जैठौर पुल से गुजर रहे थे, जिससे पुल की स्थिति और भी खतरनाक हो गई थी। स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से किसी बड़े हादसे की आशंका जता रहे थे।

APP न्यूज़ ने इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए पुल की वास्तविक स्थिति को सामने लाया। खबर दिखाने के बाद ही प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई। डीएम नवदीप शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में भारी वाहनों को पुल से पार नहीं होने दिया जाए। आदेश मिलते ही अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने पुल के दोनों छोर पर पुलिस बल की तैनाती कर दी। पुलिस द्वारा कई भारी वाहनों को पुल से पहले ही रोककर वैकल्पिक मार्ग की ओर भेजा गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए APP न्यूज की सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाया जाता तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने कहा कि मीडिया की सजगता और प्रशासन की तत्परता ने हजारों लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का कार्य किया है। वहीं सूत्रों के अनुसार पुल की तकनीकी जांच की तैयारी भी शुरू कर दी गई है, ताकि आगे आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा सके।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |