कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट ,भागलपुर
अकबरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
भागलपुर जिले के में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के दुधेला काली अस्थान निवासी 25 वर्षीय निशांत आनंद, पिता कैलाश प्रसाद के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार निशांत आनंद भागलपुर से अपने घर सुल्तानगंज लौट रहे थे। इसी दौरान अकबरनगर भट्टा के समीप एक अनियंत्रित वेगनर चार चक्का वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेज दिया।
इधर मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि एक चौकीदार अस्पताल पहुंचा था, लेकिन जरूरी कागजात लेकर किसी कारण वहां से चला गया, जिससे पोस्टमार्टम प्रक्रिया में देरी हुई। परिजन घंटों अस्पताल में इंतजार करते रहे। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
.png)


