Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

किस गांव में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 72 घंटे का रामधुनी संकीर्तन शुरू

प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका भागलपुर 

डटवाटी गांव में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 72 घंटे का रामधुनी संकीर्तन शुरू

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत भिखनपुर पंचायत के डटवाटी गांव स्थित मां शीतला मंदिर परिसर में आयोजित त्रिरात्र संकीर्तन को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में डटवाटी, पैदापुर, महौता समेत आसपास के गांवों की 151 महिला एवं युवतियों ने भाग लिया। पूरा क्षेत्र भक्ति और श्रद्धा के माहौल से गूंज उठा।

कलश यात्रा आचार्य बरुण यादव एवं उनकी पत्नी कौशल्या देवी के नेतृत्व में मां शीतला मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई। महिलाएं सिर पर कलश लेकर गांव का भ्रमण करते हुए कोल्ड स्टोरेज मार्ग से बंगाली टोला स्थित प्रसिद्ध मां गायत्री मंदिर पहुंचीं। वहां सुक्खा गांव से आए पंडित उद्दीन बाबा सहित विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भराई अनुष्ठान संपन्न कराया।

अनुष्ठान के बाद श्रद्धालु पुनः कलश लेकर माता शीतला मंदिर परिसर लौटे। पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा के साथ ही 72 घंटे का रामधुनी संकीर्तन आरंभ हो गया है। संकीर्तन समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

यात्रा के दौरान स्थानीय कलाकार देवी-देवताओं का वेश धारण कर आकर्षण का केंद्र बने रहे। विधि व्यवस्था बनाए रखने में उपमुखिया मनोज यादव समेत कई ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |