Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बिजली तार विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत तीन घायल

     प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

बिजली तार विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत तीन घायल

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के धनाय गांव में बिजली तार को लेकर हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया। घायल लोगों में नागेश्वर मांझी, बीणा कुमारी तथा रीना देवी शामिल हैं। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. सौरभ कुमार द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

घायल नागेश्वर मांझी ने बताया कि दो दिन पूर्व आई तेज आंधी और बारिश के दौरान उनके घर के समीप स्थित एक पेड़ बिजली तार पर गिर गया था। इससे बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर पड़ा और इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आरोप है कि पड़ोसी पंचु यादव ने अपने परिजनों के साथ मिलकर टूटे तार को काटकर अपने घर में जोड़ लिया।

नागेश्वर मांझी के अनुसार जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पंचु यादव, अमृत कुमार, छोटू कुमार समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें वे घायल हो गईं।

घटना को लेकर घायल पक्ष ने अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |