प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार
पेयजल संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत विशनपुर पंचायत के गौरीपुर गांव में महीनों से जारी पेयजल संकट को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन करते हुए पीएचईडी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रहे बट्टन मंडल, दिनेश कापरी, सुलेखा देवी, मंगल मंडल, सुमन मंडल, तेतरी देवी, सोनी देवी, सूरज मंडल एवं बासुकी मंडल समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव के दो मोहल्लों में पेयजल सुविधा के लिए लगाया गया चापाकल पिछले दो माह से खराब पड़ा हुआ है। वहीं बीते दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण जल-नल योजना भी बंद हो गई है, जिससे गांव में पानी का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि पीने के पानी के लिए उन्हें करीब एक किलोमीटर दूर सिरादे स्थान से पानी लाना पड़ रहा है। घोघा गांव स्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है, जिससे कई बच्चों ने विद्यालय जाना तक छोड़ दिया है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं पीएचईडी के कनिय अभियंता सुभाष कुमार सौरभ ने बताया कि बुधवार को टीम भेजकर चापाकल की मरम्मत कराई जाएगी।
.png)



