कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर
बाथ में पहली बार नाइट क्रिकेट का जलवा: टिशु इलेवन बनी चैंपियन, 10 हजार दर्शकों ने देखा रोमांचक फाइनल
भागलपुर जिले के सुलतानगंज प्रखंड अंतर्गत बाथ गांव केखेल मैदान पर आयोजित केसीसी क्रिकेट क्लब नाइट टूर्नामेंट का भव्य समापन 12 तारीख की रात हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था।जिससे पूरे इलाके में खेल का उत्साह चरम पर रहा। 10 अप्रैल से शुरू हुए इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनलमुकाबला केसीसी ऊंचा गांव और टिशु इलेवन सुलतानगंज के बीच खेला गया।
![]() |
| मैन ऑफ द सिरिज का पुरुस्कार देते पत्रकार सुबोध सिंह |
फाइनल मैच में केसीसी ऊंचा गांव के कप्तान सौरभ कुमार ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी टिशु इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 150 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। टीम के सलामी बल्लेबाज रॉबिन सिंह ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 35 गेंदों में 13 छक्के और 4 चौकों की मदद से 101 रन बनाए, जो मैच का सबसे आकर्षक प्रदर्शन रहा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीसी ऊंचा गांव की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और पूरी टीम 92 रन पर सिमट गई। इस तरह टिशु इलेवन ने 58 रनों से शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
रॉबिन सिंह को उनके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले साहिल को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। विजेता टीम को कप सरपंच वरुण कुमार एवं पंचायत प्रतिनिधि राजेश कुमार के द्वारा प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता टीम को सदानंद कुमार ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
आयोजन समिति में प्रभास कुमार, साहिल सिन्हा, अनीश प्रियदर्शी, प्रिंस कुमार, नंदन कुमार, प्रीतम कुमार, आभास कुमार सहित कई ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। मैच के दौरान कॉमेंट्री की जिम्मेदारी गौतम कुमार और वरिष्ठ पत्रकार कुमार सुबोध सिंह ने निभाई, जबकि अंपायर की भूमिका में प्रभास कुमार और सरपंच वरुण कुमार मौजूद रहे।
फाइनल मुकाबले को देखने के लिए मैदान के चारों ओर करीब 10 हजार दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रोमांचक मैच का क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आनंद लिया। बाथ गांव में पहली बार आयोजित इस सफल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट से पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है।
.png)





