Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : दो बाइकों की टक्कर, महिला व मासूम समेत चार घायल

     प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

धरमपुर हाट के पास दो बाइकों की टक्कर, महिला व मासूम समेत चार घायल

अमरपुर-बांका मुख्य पथ पर धरमपुर हाट के समीप सोमवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला और ढाई वर्षीय मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

इसी दौरान बांका से अस्पताल जा रहे डॉक्टर विकास कुमार सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मासूम और महिला को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया।

घायलों में रजौन थाना क्षेत्र के बलराम यादव की पत्नी चुन्नी देवी, गौतम कुमार का ढाई वर्षीय पुत्र सार्थक सुमन, अमरपुर थाना क्षेत्र के कटोरिया गांव निवासी मु. हामीद और मु. दिलकश शामिल हैं। सभी का प्राथमिक उपचार अस्पताल में किया गया।

घटना के संबंध में घायल महिला के पुत्र गौरव कुमार ने बताया कि वह अपनी मां और भांजे के साथ बाइक से अमरपुर डॉक्टर के पास जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक बाइक ने असंतुलित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वहीं दूसरी बाइक पर सवार मु. हामीद ने बताया कि वे अपने मित्र के साथ खरीदारी कर लौट रहे थे। 

धरमपुर हाट के पास सामने से तेज गति से आ रहे बोलेरो वाहन से बचने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और आगे जा रही बाइक से टकरा गई।चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |