Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : शॉर्ट सर्किट से पांच घरों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख

       नंदन कुमार APP न्यूज रिपोर्ट, चांदन बांका 

शॉर्ट सर्किट से पांच घरों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख

बांका जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-9 स्थित बाराटांड़ सिंह टोला में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पांच घर इसकी चपेट में आ गए। सभी मकान मिट्टी और खप्पड़ेल के बने होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

घटना के समय अधिकांश परिवार के सदस्य घर से बाहर थे। अचानक घर से धुआं उठता देख एक महिला दौड़कर पहुंची और शोर मचाया। उसके बाद ग्रामीण मौके पर जुटे और बाल्टी, पंपसेट व अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर अग्निशामक दल भी पहुंचा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

इस हादसे में करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ितों में फौजदार सिंह, चम्पा देवी, हेमा देवी, लक्ष्मी देवी और गिरजानंद सिंह समेत कई परिवार शामिल हैं। घरों में रखा अनाज, कपड़े, जेवरात, नकदी और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात पूरी तरह नष्ट हो गए।

ग्रामीण विष्णु सिंह ने बताया कि एक ही बड़े खप्पड़ेल मकान में अलग-अलग कमरों में कई परिवार रहते थे, जिससे नुकसान और अधिक हुआ। आग लगने के कारण सभी परिवार बेघर हो गए हैं और उनके सामने रहने व खाने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से आपदा राहत के तहत आर्थिक सहायता की मांग की है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल गांव में अफरा-तफरी का माहौल है और लोग पीड़ितों की मदद में जुटे हुए हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |