Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : दोस्ती, धमकी और फिर छात्र सौरभ की गोली मारकर हत्या

     कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर

दोस्ती, धमकी और फिर मौत: भागलपुर में छात्र सौरभ की गोली मारकर हत्या से सनसनी

भागलपुर में पढ़ाई कर रहे 21 वर्षीय छात्र सौरभ कुमार जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सौरभ पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र स्थित बिरौली बाजार का निवासी था। उसके पिता संतोष जायसवाल कपड़े के व्यवसाय से जुड़े हैं। सौरभ दो भाइयों में बड़ा था और पिछले दो वर्षों से भागलपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

परिजनों के अनुसार, टिका पट्टी निवासी शुभम नामक युवक ने करीब 15 दिन पहले सौरभ को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के दिन सौरभ अपने चार दोस्तों के साथ टिका पट्टी गया हुआ था। वहां से लौटने के दौरान जगतपुर के पास अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी।

गंभीर रूप से घायल सौरभ को उसके दोस्तों ने तुरंत मायागंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गौरव नामक युवक ने ही परिजनों को फोन कर इस घटना की सूचना दी।

मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस ने अस्पताल से ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सूत्रों के मुताबिक, इनमें से एक आरोपी गौरव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं, मृतक की मौसी ने आरोप लगाया है कि सौरभ अपने एक मित्र के साथ फोर व्हीलर में निकला था और उसी मित्र ने उसकी हत्या की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में आपसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |