Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : लापता 16 वर्षीय के केशव का नहीं मिल रहा सुराग, S.S.P से लगाई गुहार

     कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट ,भागलपुर

10 दिन बाद भी लापता 16 वर्षीय केशव, परिजनों ने SSP से लगाई गुहार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय केशव कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस जांच में ठोस प्रगति नहीं होने से परिजन गहरी चिंता और निराशा में हैं। न्याय की आस में परिवार अब वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हो गया है।

जानकारी के अनुसार, ईशाकचक थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार का पुत्र केशव 15 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे घर से टहलने के लिए निकला था। उसने परिजनों से कहा था कि वह बायपास की ओर जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

पीड़ित पिता मुकेश कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद ईशाकचक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि परिवार दर-दर भटक रहा है और हर गुजरते दिन के साथ चिंता बढ़ती जा रही है।

वहीं, मां रश्मी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वे बस यही गुहार लगा रही हैं। बेटा, तुम जहां भी हो, सुरक्षित घर लौट आओ।

परिवार के अनुसार, केशव पढ़ाई में काफी होनहार था और हाल ही में सीबीएसई परीक्षा में 84 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। ऐसे में उसके अचानक लापता होने से कई तरह की आशंकाएं पैदा हो रही हैं। पिता का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि बेटे के साथ क्या हुआ क्या उसका अपहरण हुआ है या वह किसी गलत हाथों में पड़ गया है।

परिजनों ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर बेटे को जल्द से जल्द खोजने की गुहार लगाई है। SSP ने आश्वासन दिया है कि पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही केशव को ढूंढ लिया जाएगा। फिलहाल, पूरे परिवार और इलाके की निगाहें इसी बात पर टिकी हैं कि केशव कब सुरक्षित अपने घर लौटता है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |