Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : प्रेम विवाह के दो महीने बाद होटल संचालक की संदिग्ध मौत, गले के निशान से उठे सवाल

     कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर

प्रेम विवाह के दो महीने बाद होटल संचालक की संदिग्ध मौत, गले के निशान से उठे सवाल

भागलपुर में एक होटल संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के पिपरपांती निवासी 22 वर्षीय राजा कुमार के रूप में हुई है। वह बाईपास स्थित अपने ढाबे में भाइयों के साथ काम करता था और हाल ही में प्रेम विवाह के बाद पत्नी के साथ वारसलीगंज मोहल्ले में किराये के कमरे में रह रहा था।

घटना का खुलासा तब हुआ जब राजा ढाबे पर नहीं पहुंचा और लगातार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बड़े भाई राकेश ने भाभी को कॉल किया, जहां से रोने की आवाज सुनाई दी। संदेह होने पर मां को किराये के मकान पर भेजा गया, जहां उन्होंने बेटे का शव जमीन पर पड़ा पाया। आनन-फानन में राजा को मायागंज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के गले पर फंदे के निशान पाए गए हैं, जबकि पैर की एक उंगली पर भी चोट के निशान मिले हैं। इससे मामला आत्महत्या या हत्या के बीच उलझ गया है। डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में हैंगिंग का जिक्र किया गया है, लेकिन परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं।

मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर भी संदेह जताया जा रहा है। उसने सास को बताया कि राजा सीढ़ी से गिर गया था, जबकि गले के निशान कुछ और ही संकेत दे रहे हैं। अस्पताल में भी वह बार-बार बेहोश होती रही और घटना को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी।

परिजनों के अनुसार, राजा ने फरवरी में प्रेम विवाह किया था, लेकिन पत्नी के बारे में परिवार को अधिक जानकारी नहीं थी। शादी के बाद वह घर भी नहीं आया और किराये के मकान में ही रहने लगा। महज दो महीने के भीतर हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। मृतक का मोबाइल फोन अहम साक्ष्य माना जा रहा है, जिससे आखिरी कॉल और मैसेज के जरिए सच्चाई सामने आ सकती है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |