Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : सड़क पर तड़पता रहा घायल, युवकों ने दिखाई इंसानियत

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट ,बांका बिहार

सड़क पर तड़पता रहा घायल, युवकों ने दिखाई इंसानियत

बांका जिले के अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर रतनगंज गांव के समीप मंगलवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल युवक घंटों तक सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा रहा, लेकिन राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। यह दृश्य मानव संवेदनहीनता की एक चिंताजनक तस्वीर पेश करता रहा।

काफी देर बाद गरीबपुर गांव के कुछ युवकों की नजर सड़क किनारे पड़े घायल युवक पर पड़ी। युवकों ने तत्परता दिखाते हुए मानवता का परिचय दिया और बिना देर किए उसे अमरपुर के रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. दिवाकर सिंह ने घायल का प्राथमिक उपचार किया।

घायल की पहचान बांका जिले के अलीगंज निवासी मु. दाऊद के रूप में हुई है। इलाज के दौरान उन्होंने बताया कि वह भागलपुर से अपनी बाइक से अमरपुर होते हुए बांका जा रहे थे। इसी दौरान रतनगंज के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि युवक के सिर में गहरी चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना ने एक बार फिर सड़क हादसों के बाद लोगों की उदासीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं गरीबपुर के युवकों की पहल ने इंसानियत की मिसाल भी पेश की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |