Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : शराब के नशे में उपद्रव मचाना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने पकड़ा

   सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

शराब के नशे में उत्पात मचाना पड़ा महंगा, करहरिया गांव से एक गिरफ्तार

शंभूगंज थाना क्षेत्र के करहरिया गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करहरिया निवासी बजरंगी प्रसाद सिंह, पिता स्वर्गीय जीतन प्रसाद सिंह, नशे की हालत में गांव में उपद्रव मचा रहे थे, जिससे आसपास के लोगों में दहशत और असहजता का माहौल बन गया।

ग्रामीणों ने स्थिति बिगड़ते देख इसकी सूचना तत्काल शंभूगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने विधि के अनुसार ब्रेथ एनालाइजर से उसकी जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है और इस तरह का कृत्य कानूनन अपराध है। जांच में पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। इसके तहत उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए बांका भेज दिया गया।

इस कार्रवाई से गांव में शांति बहाल हो गई है और स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्ती जरूरी है, ताकि कानून का पालन सुनिश्चित हो सके।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी शराब सेवन या उससे जुड़ी कोई गतिविधि नजर आए, तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |