Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बेकाबू सांढ़ के हमले से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर

      प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 


बेकाबू सांढ़ के हमले से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर 

अमरपुर नगर पंचायत के महमदपुर मोहल्ले में रविवार की सुबह एक दर्दनाक घटना में बेकाबू सांढ़ के हमले से 76 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान चिचो तांती की पत्नी कला देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह कला देवी अपने घर के पास स्थित चापानल से पानी लेने गई थीं।

इसी दौरान अचानक एक बेकाबू सांढ़ ने उन पर हमला कर दिया और जोरदार टक्कर मार दी। हमले के बाद महिला मौके पर ही गिर पड़ीं और दर्द से कराहने लगीं। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की कमर में गंभीर चोट आई है। 
प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |